यूपी विधानसभा मानसून सत्र |आज से शुरू होरा है यूपी विधानसभा मानसून सत्र, वही सपा के विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

 

UP Assembly Monsoon Session Uttar Pradesh Legislative Assembly, UP Legislative Assembly, SP MLAs protest against state government, Samajwadi Party, SP MLA Manoj Pandey, CM Yogi Adityanath

Pic Source – ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा (Uttar Pradesh Legislative Assembly)  का मानसूत्र आज से शुरू हो रहा है। विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा की तैनाती की गई है। वहीं सत्र शुरू होने से पहले पहले सपा यानी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

सपा विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश में किसान, युवा परेशान हैं। हम युवाओं के मुद्दे पर जवाब मांगेंगे। उन्होंने आगे कहा किसरकार ने किसी वर्ग का ध्यान नहीं रखा है। हम मिलकर जनता की आवाज उठाएंगे। आज प्रदेश में कहीं बाढ़ है कहीं सूखा लेकिन सरकार के तरफ से जरूरत मंदो का कोई राहत नहीं दी गई।

विधानसभा सत्र के पहले प्रेसवार्ता
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह 10.45 प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि कल सर्वदलीय बैठक में हमने विपक्ष को स्वस्थ चर्चा के लिए आमंत्रित किया। हम जवाब देने के लिए तैयार हैं। पिछले छह वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। हम स्पीकर और विपक्षी विधायकों से बाढ़, सूखे के मुद्दे पर चर्चा करने की अपील करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed