लोकसभा चुनाव 2024 | 2024 में अमेठी से लड़ेंगे राहुल गांधी, वाराणसी में पीएम मोदी से भिड़ेंगी प्रियंका
Pic – ANI
लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को लेकर सियासी जंग शुरू हो गई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के के प्रमुख अजय राय (Ajay Rai) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी से एक बार फिर चुनावी मैदान में नजर आएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान लगा देगा।
अजय राय से जब पूछा गया कि स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी इस बार भी नहीं आएंगे, वे भाग जाएंगे। जिस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद ही बौखला गई हैं। 13 रुपये किलो में चीनी दे रही थीं, क्या दिलवा पाईं? उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपये किलो चीनी मिलेगा, जनता को जवाब दें।
#WATCH राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं, हमारा एक एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देगा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय pic.twitter.com/yjHH4XrCxs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2023
प्रियंका गांधी वाद्रा के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा, “वह जहां से भी चुनाव लड़ेंगी, चाहे बनारस से, यहां का एक-एक कार्यकर्ता उनके लिए जान लड़ा देगा। हम उनका पूरा समर्थन करेंगे।” आम चुनाव में 2014 और 2019 के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके राय को दलित नेता बृजलाल खाबरी की जगह तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें
यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी नियुक्ति नरेंद्र मोदी के खिलाफ दो बार चुनाव लड़ने का इनाम है, उन्होंने कहा, “यह मेरे लगातार संघर्ष का नतीजा है। जेल किसने काटा, रासुका किसने झेला, हर मुद्दे पर इनकी (भाजपा) गलती कौन उजागर कर रहा है, वो अजय राय कर रहा है, अजय राय राहुल गांधी का ‘सिपाही’ है। भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ी जाएगी।”
न्होंने कहा कि इस प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई के साथ ही लोगों को डराकर अपने साथ लेने का है। ये लोग (भाजपा) ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर माहौल अपने पक्ष में करने का काम कर रहें हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और गांव-टोलों के कार्यकर्ता यहां खड़े हैं, कांग्रेस हर गांव में भाजपा को हराएगी, यह बिगुल बाबा विश्वनाथ और महादेव की धरती से बजा है। उन्होंने कहा कि न केवल 2024 बल्कि भविष्य के सभी चुनावों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा।
राय ने कहा कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने जो उनके ऊपर विश्वाश किया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। राय 1996-2017 के बीच लगभग 20 वर्षों तक विधानसभा के सदस्य रहे और कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह भाजपा और सपा में थे। (भाषा इनपुट के साथ)