भवानीपुर सीट पर रोमांचक मुकाबला, TMC-BJP में कड़ी टक्कर; मतगणना जारी

पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना जारी है। खास नजर भवानीपुर सीट पर बनी हुई है, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
इस सीट से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं, जबकि शुभेंदु अधिकारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जिससे इस सीट का परिणाम काफी अहम माना जा रहा है।
पिछले चुनावों पर नजर डालें तो 2021 में तृणमूल कांग्रेस के शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के रुद्रनील घोष को करीब 28 हजार वोटों के अंतर से हराया था।
इस बार एग्जिट पोल्स में भी कड़ा मुकाबला दिखाया गया है। कुछ सर्वे के अनुसार भाजपा को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटों के बीच रहने का अनुमान है। वहीं अन्य आकलनों में भाजपा को 150 से 160 सीटें और TMC को 130 से 140 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
मतगणना से ठीक पहले ममता बनर्जी ने भवानीपुर में पार्टी के मतगणना एजेंटों के साथ बैठक भी की थी, जिसमें रणनीति पर चर्चा की गई। यह सीट इसलिए भी खास है क्योंकि यहां उनका मुकाबला उसी नेता से है, जिन्होंने 2021 में नंदीग्राम में उन्हें शिकस्त दी थी।
फिलहाल मतगणना जारी है और रुझानों के साथ तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। भवानीपुर सीट पर कौन बाजी मारेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
