विधानसभा चुनाव | छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान शुरू, सीटों का मामला, इंडिया का ‘लिटमस टेस्ट’
नई दिल्ली. आज यानी मंगलवार 5 सितंबर को देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। जी हां, आज देश के 6 राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। छह राज्यों में उत्तर प्रदेश की घोसी सीट, झारखंड की डुमरी, त्रिपुरा की धनपुर और बॉक्सनगर, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट जबकि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी और केरल के पुथुपल्ली सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। वहीं, वोटों की गिनती आठ सितंबर को होनी है।
#WATCH | Jharkhand: Voting for Dumri Assembly by-polls underway
(Visuals from booth no. 347) pic.twitter.com/0LWBHj8CoZ
— ANI (@ANI) September 5, 2023
UP: घोसी विधानसभा सीट क्या है इतनी अहम
वहीं इस उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट को लेकर लोगों की खास दिलचस्पी बनी हुई है। देखा जाए तो घोसी में इस बार मुकाबला सीधे-सीधे बीजेपी और समाजवादी के बीच है। वहीं इस उपचुनाव में BSP की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। तो उधर BJP और सपा दोनों ही पार्टियों के लिए यह चुनाव नाक की लड़ाई बनी हुई है क्योंकि इसके बाद राज्य में सीधे लोकसभा चुनाव होने हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव इसलिए जरुरी है है क्योंकि विपक्षी गठबंधन इंडिया बनने के बाद यह पहला मुकाबला है।
#WATCH | Jalpaiguri, West Bengal: Voting for Dhupguri Assembly by-polls to begin shortly pic.twitter.com/K3MeBk0NzF
— ANI (@ANI) September 5, 2023
UP के इस घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार BJP की ओर से दारा सिंह चौहान हैं तो दूसरी ओर से समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं BJP को ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का साथ मिला है तो सपा को कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (MCP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माले (BCP-माले) लिबरेशन का।
इस बार 5 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ रहा INDIA गठबंधन
जानकारी दें कि, INDIA गठबंधन 5 सीटों- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ रहा है। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (बंगाल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं।
जानें चुनावी समीकरण
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर TMC, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व CM ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। जिसपर कांग्रेस ने इस बार ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है।
#WATCH | Kerala: Voting for Puthupally Assembly by-polls underway
(Visuals from Booth No. 10) pic.twitter.com/nQpNI0WlE3
— ANI (@ANI) September 5, 2023
वहीं त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर BJP और CPI(M) के बीच सीधा और टक्कर मुकाबला है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से लगती है। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से, उपचुनाव के चलते यहां इंटरनेशनल बॉर्डर को सील कर दिया गया है।