अयोध्या न्यूज | अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए एक नई सड़क शुरू होगी, 566 मीटर लंबा श्री राम जन्मभूमि मार्ग जो 39 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है.

File Photo
मुकेश श्रीवास्तव
अयोध्या में 30 जुलाई दिन रविवार को रामलला के दर्शन के लिए नया मार्ग आरंभ होगा। इसके बाद श्रद्धालु 566 मीटर लंबे श्रीरामजन्मभूमि पथ से होकर रामलला का दर्शन कर सकेंगे। 39 करोड़ से यह मार्ग करीब डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है।
निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद होगा. माना जा रहा है कि रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के निर्माण कार्यों में गति लाने के लिए रंग महल बैरियर होकर जाने वाला पुराना मार्ग बंद कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि जनवरी 2024 में 15 से 24 के बीच रामलला की प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले मंदिर और उससे जुड़े सभी निर्माण कार्य को पूरा किया जाना है।रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे जनदीक और सुविधा जनक मार्ग के इस काम में अब केवल 5 माह का समय बचा है। इसलिए शेष निर्माण कार्यों के लिए पुराने मार्ग को बंद कर नया मार्ग आरंभ किया जा रहा है। रामलला के नए दर्शन मार्ग श्रीरामजन्मभूमि पथ बिड़ला धर्मशाला के सामने से सीधे रामलला के दरबार तक पहुंचने वाला सबसे जनदीक और सुविधा जनक मार्ग है। इस मार्ग पर निशुल्क पेयजल, लाकर, विश्राम और चिकित्सा आदि की सुविधा ट्रस्ट ने पहले से ही कर रखी है।
यह भी पढ़ें
जन्मभूमि पथ पर पीले और रंग के फूलों वाले ताइबेबुया लगेंगे अर्जेंसिया
मंडलायुक्त गौरव दयाल के अनुसार वन विभाग द्वारा 566 मीटर लम्बे जन्मभूमि पथ पर पीले रंग के फूलो वाले ताइबेबुया अर्जेंसिया व गुलाबी रंग के फूलो वाले ताइबेबुया रोजिया के लगभग 184 पौधे लगाए जाएंगे उक्त पौधे सजावटी पैटर्न का अनुपालन करते हुए पथ के उभय पक्षों में प्रत्येक 06-06 मीटर के चैनेज में क्रमशः रोपित किये जाएंगे।
रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर
रामलला की आरती के लिए पास की सुविधा का काउंटर भी इसी मार्ग पर तैयार है। इस भव्य मार्ग को फूलों से भी सजाया जाएगा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने वन विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण को इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके अलावा इस मार्ग पर भव्य रोशनी की व्यवस्था की गई है। पिंक सैंड स्टोन से बना यह मार्ग बेहद खूबसूरत बनाया गया है। इसकी चौड़ाई करीब 100 फिट रखी गई है।