राजा भैया | जीजा, साली और महारानी…राजा भैया तलाक केस में अवैध संबंध का आरोप, यहां जानें पूरी कहानी।

 

Raja Bhaiya

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया (Photo Credits-Facebook)

कुंडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रहने वाले बहुचर्चित नाम और चेहरा जी हां हम बात कर रहे हैं कुंडा नरेश राघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) की। इन दिनों यूपी में जीजा, साली और महारानी… ये तीनों नामों की काफी चर्चा हो रही है, जिसका सीधा संबध राजा भैया से है। ये तीनों नाम जीजा यानी राजा भैया, साली यानी राजा भैया की साली साध्वी सिंह (Sadhvi Singh) और महारानी यानी राजा भैया की धर्म पत्नी भानवी सिंह (Bhanvi Singh) से है। राजा भैया  का उनकी पत्नी भानवी सिंह से तलाक का केस चल रहा है। इस केस के बीच में ही बीते दिनों भानवी सिंह ने राजा भैया पर ऐसे-ऐसे आरोप लगा दिए कि उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया। इस आरोप की आंच भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह तक भी पहुंच गई है।

क्या है पूरा विवाद :  ?
कुंडा विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह पिछले काफी समय से एक साथ नहीं रह रहे हैं। दिल्ली की एक कोर्ट में राजा भैया ने भानवी सिंह के खिलाफ मैट्रिमोनियल केस फाइल कर रखा है, जिसको लेकर भानवी ने कुछ दिन पहले अदालत में लिखित तौर पर जवाब हुए पति पर संगीन आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें

भानवी सिंह ने राजा भैया पर क्या लगाया आरोप?
भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, मार-पिटाई, खर्च के पैसे नहीं देने, बच्चों की उपेक्षा और महिला पत्रकार से अवैध संबंध के तमाम आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों में से एक आरोप ये भी था कि राजा भैया की अपनी साली और उनकी बहन साध्वी सिंह से भी नाजायज रिश्ते हैं। इस रिश्ते से साध्वी प्रेग्नेंट हो गईं थी, लेकिन राजा भैया ने अबॉर्शन करा दिया।

अपनी बहन भावनी सिंह पर साध्वी सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने भावनी पर एक के बाद एक सनसनी खेज आरोप लगाए। साध्वी ने तो यहां तक भी कह दिया कि उनकी अपनी बड़ी बहन भानवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

साध्वी सिंह ने बहन भावनी सिंह पर क्या लगाए आरोप ?
भानवी के आरोंपो पर छोटी बहन साध्वी सिंह भड़क उठीं और राजा भैया से अवैध संबध के सवाल पर उन्होंने उल्टे भावनी सिंह पर सनसनी खेज आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि असल में भानवी का ही मेरे पति आनंद सिंह से अवैध संबंध है। वो अक्सर आनंद से मिलने में आवास आती थीं। मेरे घरवालों ने उसे कई बार मना भी किया था। इस बात पर पारिवारिक विवाद भी हुआ जो अभी तक चल रहा है।

सारे आरोप बेबुनियाद: साध्वी सिंह
साध्वी सिंह ने आगे कहा कि मेरी बहन के द्वारा जो मुझ पर और रघुराज प्रताप सिंह पर आरोप लगाए गए हैं। वह सब बेबुनियाद है। उन्होंने यह भी कहा कि  मेरी बहन भानवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। 2020 में लखनऊ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वहीं विवाद की असली वजह साध्वी ने  बताई  प्रॉपर्टी को लेकर है। प्रॉपर्टी के लिए भानवी घर में अक्सर लड़ाई किया करती थी। इतना ही नहीं उन्होंने मां से कई बार मार पीट भी की थी। साध्वी सिंह ने कहा कि इस पूरे खेल के पीछे मेरी बहन भानवी, पति आनंद सिंह और सास हैं। ये सब मिलकर मुझे और मेरे रिश्तेदारों पर घिनौने आरोप लगा रहे हैं, जिसको लेकर मैंने केस फाइल कर दिया है।  हमें अदालत से इंसाफ मिलने की उम्मीद है। वहीं साध्वी सिंह के लगाए गए आरोप के सवाल पर भावनी सिंह ने हंस कर टाल दिया । उन्होंने कहा इसका जवाब वह कोर्ट में देंगी।

भानवी सिंह ने योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार
भानवी सिंह ने ट्वीटर हैंडल से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। ट्वीट में पिछले साल 30 सितंबर 2022 को हजरत गंज कोतवाली में दी गई तहरीर पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। भानवी सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर लखनऊ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed