68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं के नाम: आलिया भट्ट और राजकुमार राव को मिला टॉप प्राइज, वहीं अनिल कपूर को भी मिला खिताब
68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड
मुंबई में गुरुवार रात 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो गया है। समारोह को सलमान खान के साथ-साथ आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने होस्ट किया था। इस दौरान सभी सितारों ने अपनी खूबसूरती से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शोभा बढ़ाई. इस बार राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर का ताज मिला। वही आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने 10 श्रेणियों में पुरस्कार जीते, जबकि ‘बधाई दो’ ने 6 पुरस्कार जीते। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को 4 कैटेगरी में अवॉर्ड मिले। दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सबसे अच्छी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राजकुमार राव (बधाई दो)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अनिल कपूर (जुगजग जियो)
सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री शीबा चड्ढा (बधाई दो)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) तब्बू (भूल भुलैया 2) भूमि पेडनेकर (बधाई दो)
बेस्ट मूवी (क्रिटिक्स) – हर्षवर्धन कुलकर्णी (बधाई दो)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) – संजय मिश्रा (वध)
सर्वश्रेष्ठ संवाद – प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षनी वशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा – (बधाई दो)
बेस्ट स्टोरी (बधाई दो)
बेस्ट डेब्यू (मेल) – अंकुश गेदम (झुंड)
अनुभवी अभिनेता प्रेम चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड