यूपी की ‘बुल’ पॉलिटिक्स | यूपी: सीएम योगी पर अखिलेश का तंज: प्रदेश में ‘सांडों’को संभाल नहीं पा रहे, 1 ट्रिलियन इकोनॉमी कहां से पैदा करेंगे? ,

 

YOGI-AKHILESH

File Pic

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली बड़ी खबर के अनुसार आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा में कहा कि, उत्तर प्रदेश में सांड (Bull) से मारने वालों की भी लंबी सूची है। लेकिन आज यहां की योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में 1 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना दिखा रही है। इनसे सांड संभाले नहीं जा रहे हैं, 1 ट्रिलियन इकोनॉमी कहां से और कैसे बनाएंगे?

दरअसल आज सदन में उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने UP सरकार और CM योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मचारी की एक जानवर से टकराने से जान चली गई।अगर उनके लिए सुरक्षा नहीं है तो आम जनता के लिए क्या सुरक्षा है। हर दूसरे दिन हम सोशल मीडिया पर वीडियो देखते हैं कि गली में ‘सांड’ ने एक महिला, बच्चे या बुजुर्ग को उठा कर फेंक दिया।क्या यही एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना है?। आप अपने ही ज़िले में एक सांड सफारी बना लो, किसने रोका है आपको।

वहीं आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, “पहले वे (BJP सरकार) खुद को ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ से पहचानते थे, लेकिन अब वे नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से पहचाने जाते हैं।।।” किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे संभव है?”

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed