अदाणी वन लॉयल्टी प्रोग्राम के 50 लाख सदस्य पूरे, एयरपोर्ट यात्रियों को मिलेंगे नए रिवॉर्ड्स और सुविधाएं

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के डिजिटल प्लेटफॉर्म अदाणी वन ने अपने अदाणी रिवार्ड्स लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत 10 महीनों में 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी के अनुसार, यह भारत के प्रमुख एकीकृत एयरपोर्ट लॉयल्टी कार्यक्रमों में से एक है और फिलहाल अदाणी समूह द्वारा संचालित सभी आठ हवाईअड्डों पर उपलब्ध है।

इस कार्यक्रम के तहत यात्री एयरपोर्ट पर शॉपिंग, डाइनिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स अर्जित कर सकते हैं। इन पॉइंट्स को बाद में अदाणी वन ऐप के जरिए मुफ्त खाद्य एवं पेय पदार्थों समेत कई प्रीमियम सुविधाओं के लिए रिडीम किया जा सकता है। यात्री केवल अपने मोबाइल नंबर से इस लॉयल्टी प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं।

कंपनी ने बताया कि वर्ष के अंत तक टियर-आधारित सदस्यता मॉडल शुरू किया जाएगा। इसके तहत नियमित हवाई यात्रियों को उनकी यात्रा की आवृत्ति के अनुसार अतिरिक्त लाभ, विशेष ऑफर और व्यक्तिगत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अदाणी रिवार्ड्स फिलहाल सात राज्यों में स्थित अदाणी समूह द्वारा संचालित आठ हवाईअड्डों पर लागू है। कंपनी का उद्देश्य यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एयरपोर्ट सेवाएं, खरीदारी, भोजन और अन्य सुविधाओं का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।

कंपनी के अनुसार, दीपावली, विंटर फेस्ट और समर कार्निवल जैसे विशेष अभियानों ने इस लॉयल्टी प्रोग्राम में यात्रियों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले समय में नए फीचर्स और अतिरिक्त सदस्य लाभ भी जोड़े जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि 50 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार करना इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भविष्य में सभी अदाणी संचालित हवाईअड्डों पर यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं और आकर्षक रिवॉर्ड्स पेश किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *