रॉबर्ट्सगंज में वृद्धाश्रम में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम: ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट और सीओ ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दी जानकारी – Sonbhadra News

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित वृद्धाश्रम में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1076, 1098) और मिशन शक्ति केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं निसंकोच पुलिस या हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।
ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और देखभाल समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, मिशन शक्ति टीम के सदस्य और वृद्धाश्रम की प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।