गाजीपुर में बुद्ध जयंती समारोह: त्रिशरण और पंचशील का पाठ, बुद्ध के उपदेशों पर चर्चा

गाजीपुर के छावनीलाइन क्षेत्र में बुद्ध जयंती का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बुद्ध प्रतिमा के समक्ष त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया। उपासक सागर कुशवाहा ने बुद्ध वंदना की और उपस्थित लोगों को त्रिशरण और पंचशील के महत्व के बारे में जानकारी दी। सभी धम्म प्रेमियों ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने तथागत के उपदेशों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में दुनिया को शांति की आवश्यकता है, और यह केवल बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है। कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध के संदेश को अपनाकर ही मानवता की भलाई की जा सकती है।
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में राजनाथ कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, अरविंद, कमलाकांत, विजय कुशवाहा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।