जौनपुर: 23 अक्टूबर को निकलेगी चित्रगुप्त शोभायात्रा, बारीनाथ से रूहट्टा तक होगी यात्रा; मनोज अग्रहरी बने जिलाध्यक्ष

जौनपुर में श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की बैठक पचहटिया स्थित एक सभागार में आयोजित हुई, जिसमें समाजसेवी मनोज अग्रहरी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।

निर्णय लिया गया कि 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा कोतवाली ओलंदगंज मार्ग से होते हुए रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंचेगी।

अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट ने भरोसा दिलाया कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जाएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सभी धर्मों और जातियों में सम्मानित देवता हैं।

कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने मनोज अग्रहरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। वहीं, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और आगे की योजना अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर तय की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने शोभायात्रा में सहयोग देने का आश्वासन दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed