राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से हराया, सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान ने लक्ष्य को 47 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली और महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया।

टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण पिच पर नमी थी, जिसका फायदा गेंदबाजों को मिला। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चरनांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

चेन्नई की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम ने 19 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने 6-6 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने आक्रामक शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 75 रन जोड़े। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद जायसवाल ने ध्रुव जुरेल और फिर कप्तान रियान पराग के साथ साझेदारी कर टीम को आसानी से जीत दिला दी।

राजस्थान की यह जीत न सिर्फ बड़ी रही, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी मजबूत करने वाली साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *